सरकार द्वारा सरकारी सेवकों का काटे गये मॅहगाई भत्ता, पुरानी पेंशन व्यवस्था एवं नकदीकरण को किया जाये बहाल: विजय कुमार निगम 

लखनऊ | कमल राजभर की रिपोर्ट


लखनऊ। आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ0प्र0 के कर्मचारियों प्रान्तीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार निगम एवं श्री विनोद कनौजिया प्रान्तीय महामंत्री के नेतृत्व में सरकार द्वारा सरकारी सेवकों को काटे गये मॅहगाई भत्ता, पुरानी पेंशन व्यवस्था एवं नकदीकरण को बहाल किये जाने हेतु उत्तर प्रदेश के 72 जिलों कार्यालय सहित लखनऊ मुख्यालय जनपद के विभिन्न विभागों के प्रधान कार्यालय पर समय दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक सांकेतिक धरने का आयोजन किया गया।



सरकार द्वारा संघ के मॉगों पर विचार न करने पर दिनांक 25.09.2020 को दिल्ली जन्तर-मंतर पर एक दिवसीय धरना दिया जायेगा।